फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra defeated Anpara to win the football championship

ओबरा ने अनपरा को हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप की अपने नाम

Fri, 08 Oct 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Obra defeated Anpara to win the football championship
स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रही जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ। फाइनल में ओबरा ने अनपरा को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रोमांचक मैच के पहले हाफ में ओबरा की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली। वहीं दूसरे हाफ में अनपरा की टीम ने भी एक गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के समापन तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर के जरिये हुआ जिसमें ओबरा ने अनपरा की टीम को 4-3 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार राय, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव व जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दलवीर सिंह सामरा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सचिव मो. अहमद खान नूर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच में रेफरी अरविंद यादव, सुजीत, जी शेखर, मुकेश तिवारी, अखिलेश रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अदालत वर्मा, सुजीत सिंह, जयशंकर भारद्वाज, उमाशंकर सिंह, भोला कनौजिया, नीरज भाटिया, महेंद्र प्रसाद, सुनीता तिवारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed