फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Number of booths increased in urban areas due to border expansion

सीमा विस्तार से नगरीय क्षेत्रों में बढ़ी बूथों की संख्या

Thu, 13 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Number of booths increased in urban areas due to border expansion
शासन स्तर से निकाय चुनाव कराए जाने की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही चुनाव की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। वर्ष 2022 के निकाय चुनाव में पहले से बहुत कुछ बदला हुआ होगा। निकायों में वार्डों की संख्या के साथ ही मतदान केंद्र एवं बूथों की संख्या बढ़ी है। वहीं निकाय चुनाव में पहली बार करीब डेढ़ लाख मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं ओबरा नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ है लेकिन दोनों ही निकाय में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है। हालांकि सीमा विस्तार होने से दोनों निकाय की आबादी से लेकर मतदान केंद्र व बूथों की संख्या बढ़ गई है। नगर पालिका में वर्ष 2017 में जहां 14 मतदान केंद्र थे, वे बढ़कर अब 35 हो गए हैं। वहीं बूथों की संख्या भी 44 से अब 86 हो गई है।
विज्ञापन

इसी तरह मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। इसी तरह ओबरा नगर पंचायत में पहले सात मतदेय स्थल और 34 बूथ थे। अब बढ़कर यह 16 मतदान केंद्र और 54 बूथ हो गए हैं। मतदाताओं की संख्या भी 50 हजार से अधिक हो गई है। सीमा विस्तार के बाद चोपन में दो और रेणुकूट नगर पंचायत में तीन नए वार्ड बढ़े हैं। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के दौरान चोपन नगर में 11 वार्ड थे, जो बढ़कर अब 13 वार्ड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेणुकूट में 11 से 14 वार्ड हो गए हैं। इसी तरह वर्ष 2017 में आठ निकायों में 98 वार्ड थे। तब इन निकायों में 45 मतदान केंद्र और 143 पोलिंग बूथ हुआ करते थे। वर्ष 2022 में निकाय चुनाव 10 निकायों में होगा। इन निकायों में वार्डों की संख्या अब 144 हो गई है। 109 मतदान केंद्र व 318 पोलिंग बूथ बन गए हैं। 2017 में निकाय चुनाव में 1,17,235 मतदाताओं ने मतदान किया था, इस बार ये संख्या 2,91,999 हो गई है।
डाला व अनपरा में पहली बार चुनाव
नवगठित डाला एवं अनपरा नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव होगा। चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत से अलग होकर अस्तित्व में आए डाला नगर पंचायत में 10 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं अनपरा नगर पंचायत में 21 वार्डों का गठन किया गया है। दोनों निकाय के मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र और ओबरा नगर पंचायत सीमा का विस्तार हुआ है, लेकिन वार्डो की संख्या नहीं बड़ी है। रेणुकूट में तीन और चोपन में दो नए वार्ड बने हैं। इस बार चुनाव में मतदान केंद्र एवं मतदान स्थल की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही मतदाता भी बढ़े हैं। -जगरूप सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed