{"_id":"606b59988ebc3e8d3a3674e8","slug":"number-of-active-corona-patients-exceeded-hundred-sonbhadra-news-vns5835630132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ के पार हुई सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ के पार हुई सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना से पीड़ित सक्रिय मरीजों की संख्या सौ से पार हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए बुलेटिन में फिर 18 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो लोग भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, उनमें सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण पाए जा रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब भी अन्य क्षेत्रों से ज्यादा है। सोमवार को 18 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमे से सर्वाधिक छह मरीज म्योरपुर क्षेत्र से मिले हैं। इसके अलावा राबर्ट्सगंज से पांच, चोपन से चार, नगवां से दो और चतरा से एक संक्रमित मरीज मिला है। पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 21 मार्च को 10 मरीज कोरोना पाजीटिव मिले थे, जबकि 22 मार्च के सिर्फ एक ही संक्रमित मरीज मिला था। इसी तरह 23 मार्च को सात संक्रमित, 24 मार्च को नौ संक्रमित, 25 मार्च को पांच संक्रमित और 26 मार्च को तीन, 27 मार्च को पांच संक्रमित मिले थे। इसके बाद दो दिन एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिले।
कोरोना से जुड़े मामलों की हो रही जांच में 29 मार्च और 30 मार्च को एक भी व्यक्ति पॉजीटिव नहीं पाया गया। 30 मार्च को 546 लोगों की कोरोना संबंधित जांच की गई है। जबकि पूर्व का मिलाकर 826 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। फिर 31 मार्च को जारी बुलेटिन में चार लोग पॉजिटिव मिले थे। अब अप्रैल माह के शुरूआत पर ही एक अप्रैल को जारी किये गए बुलेटिन में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो अप्रैल को 19 और तीन को भी 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। रविवार को 15 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार जायसवाल ने दूरभाष पर बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार के ही लक्षण कोरोना मरीजों में पाए जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन और नियमित मॉस्क व सैनिटाइजर लगाना जरूरी है। सभी को इसके प्रति जागरूक होना होगा।