{"_id":"5d4a39865429b5505aa4bfc3b41d16e0","slug":"ntpc-personnel-received-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी कर्मियों को मिली बस सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी कर्मियों को मिली बस सुविधा
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद नगर, शक्तिनगर एवं विंध्यनगर के कर्मियों की सुविधा के लिए सोमवार को रिहंदनगर (बीजपुर) से वाराणसी के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
उन्होंने बताया किया कि परियोजना से अनुबंधित यह बस सेवा सप्ताह में तीन दिन रिहंद नगर से,
तीन दिन शक्तिनगर से वाराणसी रेलवे स्टेशन ओर एअरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन बस की वापसी भी होगी। एनटीपीसी कर्मियों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
खासकर बीजपुर से किसी रोडवेज बस सेवा का संचालन न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। एक भी एसी बस सेवा न होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही थी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एस सरकार, एके मुखर्जी, अपर महाप्रबंधक रंजन कुमार, एके केशरी, रजनीश रस्तोगी, जीसी पांडेय, आरबी पांडेय, एस मित्रा, बीएल स्वामी, उप महाप्रबंधक एचआर रवींद्र कुमार मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।