फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now you won't have to run 5 km to donate blood.

Sonebhadra News: अब खून के लिए नहीं लगानी पड़ेगी पांच किमी की दौड़

Sun, 05 Oct 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now you won't have to run 5 km to donate blood.
सोनभद्र। मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को अब खून के लिए पांच किमी का चक्कर नहीं लगाना होगा। जल्द ही यहां ब्लड बैंक का संचालन शुरू होगा। शासन से इसकी अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल काॅलेज की स्थापना के बाद से वहां संसाधनों में बढ़ोतरी पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल से ब्लड बैंक पांच किलोमीटर दूर होने से मरीजों को परेशानी होती है। करीब दो दशक पहले जिला अस्पताल राॅबर्ट्सगंज नगर में संचालित होता था। बाद में उसे अस्पताल लोढ़ी में स्थानांतरित कर दिया गया था। ब्लड बैंक राॅबर्ट्सगंज में ही रह गया।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए मेडिकल कालेज के एलटू अस्पताल व जिला अस्पताल से पांच किमी दूर राॅबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। उन्हें ब्लड लेकर आने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। परिसर में ही मरीजों को सभी सेवाएं मिले इसके लिए प्रबंधन की ओर से ब्लड बैंक को करीब डेढ़ साल से अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इसके लिए पूर्व में निर्मित ट्राॅमा सेंटर भवन का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले औषधि विभाग की केंद्रीय टीम ने स्थल का भ्रमण किया था। कुछ बिंदुओं पर कमियां मिली थी, जिन्हें दुरूस्त करने का निर्देश दिया था। इसे प्रबंधन ने ठीक कराते हुए मई माह में अंतिम रिपोर्ट भेजी थी। ऐसे में अब तमाम प्रयासों के बाद नवरात्री में मेडिकल कालेज परिसर में ब्लड बैंक के संचालन का लाइसेंस मिल गया। ऐसे में अब विभाग की ओर से ब्लड बैंक को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ऐसेे में आने वाले दिनों में मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।

----
केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया था। उस समय जो खामियां मिली थीं, उन्हें दूर कर दिया गया है। अब ब्लड बैंक को यहां स्थानांतरित करने की अनुमति और लाइसेंस मिल गया है। - राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed