फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now there is no politics of riots and appeasement in UP: Radha Mohan

अब यूपी में नही होती दंगे व तुष्टीकरण की राजनीति- राधामोहन

Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now there is no politics of riots and appeasement in UP: Radha Mohan
राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी राधेमोहन सिंह का स्वा? - फोटो : SONBHADRA
भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक की गई। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश का सबसे अंतिम विधानसभा क्षेत्र सोनभद्र जिले के अंतर्गत है। प्रदेश में योगी सरकार के आने से पहले देश में सबसे शक्तिशाली विरासत का प्रदेश उत्तर प्रदेश कई प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ था। दंगे और तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। योगी के आने के बाद से इस पर लगाम लगी है। साढ़े चार वर्षों में योगी सरकार ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी दुनिया का सबसे बड़ा चौथा प्रदेश है। यूपी की आबादी इंडोनेशिया की आबादी के बराबर है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास नहीं किया लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही यहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा सरकार को दोबारा लाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश संजीव गोंड, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद सहित जिले के विधानसभा प्रभारी, जिले के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष वर्तमान कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।

राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी र?

राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी र?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed