{"_id":"92d4cf8d456b66b77ec0177d65e0be9c","slug":"now-the-camera-will-monitor-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैमरे की निगरानी में होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैमरे की निगरानी में होगा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रदीप चौबे
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ रोगियों को मिल रहा है या नहीं, इसकी निगरानी करने के लिए जिला अस्पताल में सीसी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं।
इसका कंट्रोल रूम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के दफ्तर में बनाया जाएगा। सीएमएस क्लिक कर अस्पताल की गतिविधियों का पता लगाते रहेंगे। अस्पताल में सीसी कैमरे लगने से रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जग गई है।
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह का यत्न कर रही। इसी क्रम में सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को रोगियों का बेहतर उपचार कर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
फिर भी कुछ स्वास्थ्य कर्मी रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। इससे स्वास्थ्य महकमे की छवि धूमिल हो रही है। हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में सीसी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण मेें जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष के बाहर वेटिंग रूम, एक्सरे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष, कार्यालय में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसका कंट्रोल रूम में सीएमएस के दफ्तर में होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके सिंह का कहना है कि अस्पताल के ओपीडी कक्ष में भी आवश्यकतानुसार कैमरे लगाए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में भय बना रहेगा, कि वे कैमरे की नजर में हैं।
इससे अब दलालों पर शिकंजा तो कसेगा ही। चोर उचक्कों पर भी नजर रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों पर अधिकारियों की नजर रहेगी।