फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now schools will be able to study in two shifts

अब विद्यालयों में दो पालियों में होगी पढ़ाई

Sun, 11 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now schools will be able to study in two shifts
सोनभद्र। विद्यालयों को खोलने के संबंध में शासन से दिशानिर्देश मिलने के बाद विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यालयों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। जिन बच्चों के पास मोबाइल नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बुलाया जाएगा। हालांकि बच्चे अभिभावक की अनुमति के बाद ही स्कूल जा सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने 19 अक्तूबर से विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई की सशर्त अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की एडवाइजरी और यूपी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य होंगे। विद्यालयों को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। विद्यार्थियों को उनके माता-पिता, अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही पठन-पाठन के लिए बुलाया जाएगा। एक दिन में प्रत्येक कक्षा की 50 ही छात्र-छात्राएं बुलाए जाएंगे। प्रथम पाली में कक्षा नौवीं व दसवीं एवं द्वितीय पाली में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को बुलाया जाएगा। स्कूलों में प्रवेश के समय व छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा। एक साथ सभी बच्चों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि स्कूलों में कोरोना से बचाव के उपायों से समस्त विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। किसी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूली बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराना होगा। इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन...
शासन की गाइड लाइंस का पालन कराते हुए विद्यालयों में 9 से12 वीं तक कक्षाएं चलाने की अनुमति दी जाएगी। स्कूलों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मियों को खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेजने का निर्देश दिया जाएगा।-एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed