फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now patients will not die due to lack of oxygen

अब ऑक्सीजन के अभाव में मरीज नहीं तोड़ेंगे दम

Sat, 11 Sep 2021 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Now patients will not die due to lack of oxygen
सोनभद्र। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस लिया है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को जूझना न पड़े, इसके लिए कई ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में प्रत्येक मिनट में 1000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन देने वाला प्लांट स्थापित हो गया है। जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है, ऐसे में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में अब किसी मरीज की मौत नहीं होगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी कोरोना का प्रकोप कम है, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए शासन और जिला प्रशासन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त करने में जुटा है। जिला अस्पताल, कोविड अस्पताल समेत कई सीएचसी और पीएचसी में जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.कुुमार ने बताया कि प्रत्येक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन देने वाला प्लांट लग चुका है। प्लांट को चालू करने की कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में प्रत्येक मिनट में 220 लीटर ऑक्सीजन देने वाला प्लांट लगा है। कहा कि अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed