फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now Pashi Kala new station on Chopan-Chunar railway line

Sonebhadra News: चोपन-चुनार रेलमार्ग पर अब पसही कला नया स्टेशन

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now Pashi Kala new station on Chopan-Chunar railway line
चोपन-चुनार रेलमार्ग पर नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पसही कला का शनिवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता राजीव प्रकाश व डिप्टी सीपीएम इं.दीपक भारद्वाज ने रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि चोपन-चुनार रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल सेक्शन में पड़ने वाले सभी स्टेशनों को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से स्वचालित सिग्नल प्रणाली में बदला गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक सेक्शन को छोटा करने के लिए तीन नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है, जिससे सिंगल रेल लाइन पर विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों को कम समय में दूसरी दिशा में भेजा जा सकेगा। करमा में भी बन रहे रेलवे स्टेशन का जल्द ही उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन का नाम बदलकर हिंदुआरी करने की मांग
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीपीएम को मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता संतोष पटेल ने बताया कि जिस स्थान पर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ है, वह ग्राम पंचायत हिंदुआरी में है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का नाम पसही कला से बदलकर हिंदुआरी किया जाए। बताया कि इस स्टेशन से हिंदुआरी, होना, हिनौती, नई, भरहियां, गढ़वां, गोइठहरी, गया रतवल, बरवन, जमगांव, जमुआंव, महुआंव, धुरियां, कुशी, कैथी, जिगना, डोमरियां, डेमा, सांगों, मांगों, चनुली, बभनौली, पसहीं कला आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर लखनऊ एवं दिल्ली को जाने वाली ट्रेन का ठहराव और यहां फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार वर्मा, विकास पटेल, कामेश्वर सिंह, सुनीता देवी, जिपं सदस्य मालती देवी, पूर्व प्रधान राजेश सोनी, रामेश्वर पटेल, नीरज सिंह, रामलखन, नंदलाल पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed