फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now no entry of big vehicles in the city from 8 am

Sonebhadra News: अब नगर में सुबह आठ बजे से बड़े वाहनों की नो एंट्री

Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now no entry of big vehicles in the city from 8 am
रॉबर्ट्सगंज नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए नगर में 13 घंटे के लिए नो एंट्री घोषित कर दिया है। इसके लिए सर्विस लेन की शुरुआत से पहले ही दोनों तरफ बोर्ड भी लगा दिया है। सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक बड़े मालवाहक वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कैमरे के माध्यम से इसकी निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बसे रॉबर्ट्सगंज नगर के मध्य से गुजरे फ्लाईओवर की लंबी दूरी से बचने के लिए कई बार बड़े व मालवाहन सर्विस लेन से निकलते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने नो एंट्री के निर्देश जारी किए हैं। चंडी होटल, धर्मशाला, रेलवे फाटक और कीर्ति पाली अस्पताल सहित अन्य इलाकों में नो एंट्री जोन घोषित किया गया है। इसके तहत नगर में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक बड़े और भारी वाहनों को प्रवेश से रोका जाएगा। कई स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नो एंट्री का नियम स्कूली बस, रोडवेज की बस, बोर्ड की काॅपी लाने-ले जाने सहित अन्य आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े 23 वाहनों का चालान
रेणुकूट। जनपद के यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने बुधवार को नगर क्षेत्र का दौरा कर डग्गामार वाहन व बेतरतीब खड़े कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की। उन्होंने खाड़पाथर से रेणुकूट तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने वाहनों को सड़क की पटरी से हटाकर खड़ा करें, ताकि जाम की स्थिति न हो। इस दौरान यातायात उपनिरीक्षक उमेश चंद्र वर्मा, उमेश सिंह, शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed