फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now government agricultural seed warehouse will operate in Mangurahi, 10 km away.

Sonebhadra News: अब 10 किमी दूर मंगुराही में संचालित होगा राजकीय कृषि बीज गोदाम

Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Now government agricultural seed warehouse will operate in Mangurahi, 10 km away.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में संचालित राजकीय कृषि बीज गोदाम का संचालन अब सदर ब्लॉक के मंगुराही स्थित किसान कल्याण केंद्र से किया जाएगा। रबी सीजन से संचालन का आदेश हो गया है। इससे अब किसानों को सरकारी दर पर बीज लेने के लिए और किसान सम्मान निधि फाॅर्म भरने सहित अन्य कार्यों के लिए 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। चोपन और दुद्धी में भी ब्लॉक से दूर राजकीय बीज गोदाम का निर्माण कराया गया है। इससे किसानों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन




विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से मंगुराही स्थित किसान कल्याण केंद्र परिसर में राजकीय बीज गोदाम का निर्माण कराया गया। अब वहीं से राजकीय कृषि बीज गोदाम संचालित होगा। किसान सम्मान निधि का फाॅर्म यही से भरा जाएगा। हालांकि एडीओ एजी सदर ब्लॉक परिसर में ही बैठेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह दुद्धी ब्लॉक में संचालित राजकीय बीज गोदाम का संचालन वहां से करीब तीन किमी दूरी रजखड़ स्थित राजकीय बीज गोदाम में किया जाएगा। चोपन ब्लॉक में संचालित राजकीय बीज गोदाम ब्लॉक से करीब तीन किमी दूर सिंदुरिया स्थित राजकीय बीज गोदाम में संचालित होगा। इससे किसानों को अतिरिक्त चक्कर लगाने के साथ ही जेब भी ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगवां व घोरावल में ब्लॉक परिसर में संचालित होगा

विकास खंड नगवां कार्यालय परिसर और घोरावल ब्लॉक परिसर खरुआंव में ही मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नालॉजी डिसैमिनेशन (राजकीय बीज गोदाम) का संचालन किया जाएगा। दोनों ब्लॉक परिसर में पर्याप्त जगह होने की वजह से वहीं पर निर्माण कराया गया है। बभनी ब्लॉक में नए राजकीय बीज गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में संचालित राजकीय कृषि बीज गोदाम का संचालन अब मंगुराही स्थित किसान कल्याण केंंद्र परिसर में किया जाएगा। एडीओ एजी ब्लॉक परिसर में ही बैठेंगे। चोपन और दुद्धी में भी ब्लॉक मुख्यालय से दूर राजकीय कृषि बीज गोदाम बना है। नगवां और घोरावल ब्लॉक परिसर में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र, जिला कृषि अधिकारी।



महिला किसानों का बीज दिए



अनपरा। हिंडाल्को रेणुसागर के ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से रविवार को क्षमता विकास केंद्र पर बीज वितरण कार्यक्रम हुआ। परियोजना प्रमुख आरपी सिंह, मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह एवं वित्त विभाग प्रमुख नविंद्र कुमार पाठक ने गरबंधा एवं परासी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पालक, मूली, धनिया, फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, बैगन व गाजर के बीज वितरित किए।


परियोजना प्रमुख ने बताया कि बीज वितरण कार्यकम अनपरा, बिछरी, मकरा, रणहोर, लोझरा, कोहरौल, गरबंधा व परासी गांव में भी किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें किसान मित्रों के माध्यम से उत्पादन, मिट्टी संबंध जानकारी, उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी भी दी जाएगी। संजीव श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजनाथ यादव, सुनीता शर्मा व आशा तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed