{"_id":"5e0a3a828ebc3e879b77f78d","slug":"now-every-sunday-health-health-fair-will-be-held-sonbhadra-news-vns502530854","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रत्येक रविवार को लगेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रत्येक रविवार को लगेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
सोनभद्र। नए वर्ष से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने दो फरवरी 2020 से आरोग्य मेला लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव ने सीएमओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि उपचार का बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए लोगों को उनके प्रारंभिक अवस्था में ही चिह्नित किए जाएं। यह मेले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग संयुक्त रूप से आयोजित होंगे। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर दो फरवरी से सभी प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में दो चिकित्सक एक फार्मासिस्ट एक प्रयोगशाला सहायक स्टाफ नर्स और एक स्वास्थ्य अधिकारी एवं एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को तैनात किया जाएगा। इस आरोग्य मेले मे ओपीडी की सेवाएं प्रदान की जाएगी और टीवी, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया रोग संबंधित जानकारी एवं आवश्यक जांच तथा उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण किया जाएगा। गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श तथा सेवाएं और नवजात शिशु एवं शिशु सुरक्षा सुझाव तथा पूर्ण टीकाकरण तथा परिवार नियोजन संबंधी जानकारी और सुझाव आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिए जाएंगे।