फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now criminals started monitoring with Trinetra app

अब त्रिनेत्र एप से अपराधियों की शुरू हुई निगरानी

Tue, 06 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Now criminals started monitoring with Trinetra app
सोनभद्र। अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थानाध्यक्षों को अपराधियों की पूरी जानकारी त्रिनेत्र एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया एप पर अपराधियों का नाम-पता लिखते ही उनका अपराधिक इतिहास सामने आ जाएगा। एप पर गुमशुदगी का विवरण फीड किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषण करने के बाद से पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ताकि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराया जा सकें। पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से एसपी को जिले के अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ अभी तक दर्ज मुकदमे मेें की कार्यवाही आदि की जानकारी त्रिनेत्र एप पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को त्रिनेत्र एप पर अपराधियों की पूरी जानकारी फीड कराने को कहा है। पुलिस की मानेें तो त्रिनेत्र एप पर सैकड़ों अपराधियों का डाटा फीड किया जा चुका है। अभी हत्या, लूट, बलात्कार, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जबरदस्ती ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे वाहनों को पार कराने, रंगदारी मांगने, साइबर अपराध करने वालों की कुंडली फीड की जा रही है। इसके अलावा थाने पर किसी की गुमशुदगी पंजीकृत करायी जा रही है उसका विवरण त्रिनेत्र एप में फीड किया जा रहा है। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा त्रिनेत्र एप के माध्यम से अपराधियों की निगरानी की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर कोई थाना प्रभारी किसी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की कुंडली एप पर अपलोड नहीं करेंगे तो माना जाएगा कि वे अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर रहे है और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed