फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now AYUSH doctors will also have to give details of tuberculosis patients on Nikshay portal

अब आयुष चिकित्सकों को भी निक्षय पोर्टल पर देना होगा क्षय रोगियों का ब्यौरा

Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now AYUSH doctors will also have to give details of tuberculosis patients on Nikshay portal
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब निजी क्षेत्र के आयुष (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी) चिकित्सकों को भी टीबी रोगी की सूचना निक्षय पोर्टल पर देना होगा। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदव्रत सिंह ने जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव के साथ ही संबंधित अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया की देश से 2025 तक क्षय रोग को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में टीबी रोगियों की सूचना निजी आयुष चिकित्सकों को निक्षय पोर्टल पर देनी है। संभावित क्षय रोगियों को जांच के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित करने एवं रोगी में क्षय रोग की पुष्टि होने पर निजी क्षेत्र के आयुष चिकित्सक को प्रति मरीज 500 रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोगियों को सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। इसलिए संभावित रोगी को निजी क्षेत्र के आयुष चिकित्सक निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर भेजें। उन्होंने बताया कि बताया की किसी भी व्यक्ति में क्षय रोग की पुष्टि होने पर मरीज के परिवार के सदस्यों/निकटवर्ती संपर्कों में टीबी संक्रमण की स्क्रीनिंग एवं संक्रमण की पुष्टि पर टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट निशुल्क प्रदान किया जाएगा। सभी निजी आयुष चिकित्सकों से क्षय रोगियों की जानकारी देने तथा क्षय उन्मूलन के इस अभियान में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed