फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now aim of Olympics Rambabu reached home with medal from Asian Games With warm welcome

अब ओलंपिक का लक्ष्य: एशियन गेम्स से पदक लेकर घर पहुंचे रामबाबू का जोरदार स्वागत, युवाओं से की ये अपील

Sat, 07 Oct 2023 07:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 07:16 PM IST
सार

एशियन गेम्स में 35 किमी पैदल चाल की मिश्रित टीम स्पर्धा में मंजू रानी के साथ कांस्य पदक जीतने वाले सोनभद्र के रामबाबू शनिवार को अपने घर पहुंचे। रामबाबू ने कहा कि ओलंपिक में मेडल जीतना उनका अगला लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Now aim of Olympics Rambabu reached home with medal from Asian Games With warm welcome
सोनभद्र में रामबाबू का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन गेम्स में 35 किमी मिश्रित पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता रामबाबू शनिवार को अपने घर सोनभद्र जिले के बहुअरा पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर उन्हें मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस दौरान रामबाबू ने कहा कि ओलंपिक में मेडल जीतना उनका अगला लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए वह जीजान से जुटेंगे।

विज्ञापन


रामबाबू ने कहा कि 29-30 जनवरी को रांची में नेशनल खेलों में प्रतिभाग करना है। उसके बाद अंटालिया तुर्की के लिए भारत से चार लोगों को भेजा जाएगा। वहां से तीन खिलाड़ियों का चयन लांस एंजिल्स में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले ओलंपिक के लिए होगा। फिलहाल पूरा ध्यान ओलंपिक में चयन के लिए तैयारी में लगा है।

विज्ञापन

माता-पिता के संघर्ष से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा

उन्होंने अपनी सफलता के लिए परिवार के साथ अपने सभी कोच को श्रेय दिया। कहा कि उनके स्तर पर हर तरह का सहयोग मिलता रहा। माता-पिता के संघर्ष ने ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आगे भी परिवार और देश का मान बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जब पिता काट रहे थे घास तब बेटे ने जीता पदक, कभी मजदूरी तो कभी होटल में वेटर बने रामबाबू का कमाल

Now aim of Olympics Rambabu reached home with medal from Asian Games With warm welcome
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले सोनभद्र के रामबाबू - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन के उतार-चढ़ाव से विचलित न हों। अपने लक्ष्य पर ध्यान केद्रिंत रखते हुए पूरी शिद्दत से प्रयास जारी रखेंगे। सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव सहित तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने मिल कर बधाई दी और सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed