फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   now 1.48 crore saplings will be planted

Sonebhadra News: लक्ष्य बढ़ा, अब लगेंगे 1.48 करोड़ पौधे

Tue, 18 Jun 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
now 1.48 crore saplings will be planted
शासन की तरफ से जनपद सोनभद्र में पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। वर्षा ऋतु शुरू होने पर जनपद में पौधे लगाए जाएंगे। पहले जिले में जहां 1.24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर, अब इसे बढाकर 1.48 करोड़ कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के तीनों डिविजन के साथ ही अन्य सरकारी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। जुलाई माह से पौधरोपण अभियान शुरू कराया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं की जा सकी है। जनपद में पौधरोपण की तैयारी चल रही है। फलदार एवं छायादार पौधों की नर्सरी भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो शासन की तरफ से पहले सोनभद्र में एक करोड़ 23 लाख 93 हजार 779 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया था। इसमें वन विभाग समेत सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन भी कर दिया गया था। मगर, अब पौधरोपण की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब सोनभद्र में एक करोड़ 48 लाख 14 हजार 479 पौधे रोपित किए जाएंगें। पहले के मुकाबले नए लक्ष्य पर गौर करें तो करीब 24 लाख पौधे अधिक जनपद में रोपे जाएंगें। वन अधिकारियों की मानें तो रॉबर्ट्सगंज वन प्रभाग, ओबरा वन प्रभाग और रेणुकूट वन प्रभाग मिलकर कुल करीब 84.50 लाख पौधे लगाएंगें।

वहीं करीब 64 लाख पौधे 26 सरकारी विभाग मिलकर लगाएंगें। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, ग्राम विकास, जिला पंचायत विभाग, पंचायती राज विभाग, खनन विभाग, उद्यान विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग सहित अन्य विभाग शामिल हैं। विभागवार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed