फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to four including former head, secretary in toilet construction case

शौचालय निर्माण मामले में पूर्व प्रधान, सचिव सहित चार को नोटिस

Fri, 03 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Notice to four including former head, secretary in toilet construction case
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीडर में कागज पर शौचालय निर्माण कराए जाने के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की तरफ से नोटिस जारी करने के साथ ही वर्ष 2014-15 में आवंटित शौचालय के बारे में भी रिपोर्ट की जा रही है। अचानक अधिकारियों के सक्रिय होने से सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दुद्धी ब्लॉक के मुख्यमंत्री समग्र गांव बीडर गांव में शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता मिली है। कई शौचालयों का निर्माण कागज पर तो पूर्ण करा दिया गया है लेकिन जमीनी धरातल पर शौचालय नहीं है। इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला ने एक दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिले स्तर के अधिकारियों के निर्देशन पर ब्लॉक अधिकारियों ने गांव में कागजों पर बने शौचालयों की जांच शुरू हो गई है। अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने पर कई लाभार्थियों के यहां शौचालय गायब मिले हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत समर बहादुर सिंह का कहना है कि शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिली है। इस मामले में बीडर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान नारद और सेक्रेटरी कमलेश भारती सहित चार लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच कराने की मांग
ग्राम पंचायत बीडर के ग्रामीणों का कहना है कि जिन ग्रामीणों ने शिकायत की है और अखबार में जिनका नाम छपा बस उन्हीं तक जांच सीमित रही। यदि निष्पक्ष तरीके से सभी लाभार्थियों की जांच कराई जाए तो काफी गड़बड़ी सामने आएगी। हालांकि अधिकारियों की मंशा निष्पक्ष ढंग से जांच करने की नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडर गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी, दुद्धी।
सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला
दुद्धी ब्लॉक बीडर गांव स्थित सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। देखरेख करने के लिए यहां समूह की महिला चमेली देवी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से धनराशि भी भेजी जा रही है लेकिन अभी शौचालय का ताला नहीं खुल पा रहा है। चमेली देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कराया हुआ है। इस संबंध में एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह का कहना है कि बोरिंग अभी नहीं हुई है, जल्द ही शौचालय खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed