फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to 40 thousand connection holders on arrears of more than two hundred crores

दो सौ करोड़ से अधिक के बकाए पर 40 हजार कनेक्शनधारियों को नोटिस

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 40 thousand connection holders on arrears of more than two hundred crores
सोनभद्र। जिले में बगैर बिजली का बिल जमा किए उपभोग करने वालों को अब विद्युत विभाग अब कोई राहत देने के मूड में नहीं है। निगम ने करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। इन उपभोक्ताओं पर दो सौ करोड़ से अधिक बकाया है। नोटिस मिलने के एक माह के भीतर जो बकाएदार बिल जमा नहीं करेगा, उनके खिलाफ आरसी जारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर कम होते ही शासन से विद्युत विभाग पर बकाया बिल जमा कराने के लिए सख्ती बढ़ाई है। लाइन लास घटाने और वसूली बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने को कहा है। इसके बाद से विभाग वसूली के लिए सख्त हो गया है। राबर्ट्सगंज और पिपरी विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन ने एसडीओ और अवर अभियंताओं पर बकाया जमा कराने और बार-बार कहने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। एसडीओ की देखरेख में अवर अभियंताओं ने प्रथम चरण में अपने-अपने क्षेत्र के 50 हजार से अधिक बिल के बकाएदारों की सूची तैयार कर जमा करा रहे हैं। हालांकि तमाम उपभोक्ता अभी भी बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। विभाग की मानें तो अभी तक 50 हजार या उससे अधिक के बकाएदार करीब 40 हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बकाया जमा करने के लिए एक माह की मोहलत दी गई है। नोटिस मिलने के बाद भी बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली के लिए तहसील प्रशासन को भेज दिया जाएगा। उधर मिलते ही बकाया जमा न करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 50 हजार या उससे अधिक करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई है। इन उपभोक्ताओं पर दो सौ करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। नोटिस मिलने के एक माह भीतर बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। - इं. सर्वेश सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed