फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination for the post of District Panchayat President tomorrow, preparations complete

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कल, तैयारियां पूरी

Fri, 25 Jun 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the post of District Panchayat President tomorrow, preparations complete
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी को लेकर लगती बैरक? - फोटो : SONBHADRA
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सकुशल नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वीडियो कैमरे से नामांकन प्रक्रिया की निगरानी होगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन का निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया को पूरी कराने का निर्देश दिया है। राज्य स्तर पर अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रशासन तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को पूरे दिन कलेक्ट्रेट में नामांकन और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बैरेकेडिंग आदि का कार्य चलता रहा। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम केएस पांडेय और सीओ राजकुमार तिवारी ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। सीओ ने सुरक्षा के मद्देनजर किन-किन स्थानों पर फोर्स तैनात रहेगी इसकी रिपोर्ट तैयार की। शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों को वापस लेने का समय निर्धारित है। तीन जुलाई की पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना कार्य समाप्ति तक होगा। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहां चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। वीडियो कैमरे से नामांकन प्रक्रिया की निगरानी होगी। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed