फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer went door-to-door to review the activities of Dastak Abhiyan

नोडल अधिकारी ने घर-घर जाकर दस्तक अभियान के गतिविधियों की समीक्षा की

Sat, 23 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer went door-to-door to review the activities of Dastak Abhiyan
म्योरपुर क्षेत्र के मकरा गांव में संचारी अभियान की जानकारी लेते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विंध्? - फोटो : SONBHADRA
दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी जेडी विंध्याचल डॉ. सुबोध सिन्हा ने जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

बारिश में संचारी रोगों पर अंकुश लगाने के लिए 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है। 16 जुलाई से दस्तक अभियान भी शुरू है। इस विशेष अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर विभिन्न रोग से पीड़ित मरीजों की जानकारी लेकर उनकी सूची निकट के स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराना है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन की ओर से जेडी विंध्याचल डॉ. सुबोध सिन्हा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को उन्होंने म्योरपुर ब्लॉक के सेंदुर, मुर्धवा, अगरिया डीह, मकरा, विजुल, झरिया, मड़रिया गांव का भ्रमण किया। वहीं शनिवार को चोपन ब्लॉक के डाला, मलिन बस्ती, पटवध, मालोधार, गौराही, चोपन सहित अन्य हाई रिस्क श्रेणी के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आशाओं व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की पड़ताल की। पानी के ठहराव वाली जगहों, मच्छरदानी का वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर ग्रामीणों से बातचीत की। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. शिशिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed