फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer warned about negligence in distribution of nutrition and water supply

Sonebhadra News: पोषाहार वितरण और जलापूर्ति में लापरवाही पर नोडल अधिकारी ने दी चेतावनी

Sat, 31 May 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer warned about negligence in distribution of nutrition and water supply
जिले में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखने शनिवार को पहुंचे नोडल अधिकारी व ग्राम विकास आयुक्त को निरीक्षण में कई जगह गड़बड़ी मिली। पोषाहार वितरण और जलापूर्ति में लापरवाही पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ग्राम विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में जल जीवन मिशन के तहत समय सीमा पूरा होने के बाद भी नल में पानी की आपूर्ति प्रारंभ न होने पर नाराजगी जाहिर की। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने अगस्त तक पानी की आपूर्ति शुरू करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक समय सीमा बढ़ाने की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने समय से जलापूर्ति न करने वाले ठेकेदार के खिलाफ जुर्माने के निर्देश दिए। पानी इकठ्ठा होने वाले स्थान पर शोकपिट के निर्माण कराने के निर्देश दिए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां कई खामियां मिली। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में गड़बड़ी मिली।
स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, पोषाहार वितरण रजिस्टर की जांच में पता चला कि मार्च और अप्रैल का पोषाहार एनआरएलएम की तरफ से अभी तक उपलब्ध ही नहीं कराया गया है। जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से नाराजगी जताई।
केंद्र में बच्चों की उपस्थिति को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। केंद्र में पंजीकृत तीन महीने से 90 फीसदी बच्चों को भोजन न मिलने की बात भी सामने आई। डीपीओ और सीडीपीओ मौके पर अपने मोबाइल में पोषण ट्रैकर एप कर लागिन नहीं दिखा सके।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर पर विवरण को भरने में लापरवाही का मामला भी सामने आया। विद्यायल में मानकों को ताख पर रखकर पेयजल टंकी के निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही और धन का दुरूपयोग मिला।
जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए आगे से ऐसा न करने की हिदायद दी। पोषाहार समय पर उपलब्ध न कराने पर संबंधित एजेन्सी या समूह के विरूद्ध पत्राचार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने घोरावल ब्लॉक के पंचायत भवन तिलौली कलॉ का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत सचिव कक्ष, ग्राम पंचायत कक्ष के स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से वार्ता कर पंचायत भवन में संचालित सुविधाओं की जानकारी लिया। निःशुल्क खाद्यान्न वितरण दुकान का निरीक्षण किया।

उन्होंने तिलौलीकला ग्राम पंचायत में पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचात भवन सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम बीएन. सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, डीडीओ हेमन्त कुमार सिंह, एसडीएम घोरावल राजेश सिं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed