फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three-foot-long cobra enters house; Forest Department carries out rescue.

Sonebhadra News: घर में घुसा तीन फीट लंबा कोबरा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three-foot-long cobra enters house; Forest Department carries out rescue.
घोरावल क्षेत्र में कोबरा सर्प का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत विभाग
घोरावल। ब्लॉक अंतर्गत देवरीकाठ गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा विषैला कोबरा सर्प दिखाई देने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सर्प को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने उसे भगाने और पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोबरा के फुफकारने पर सभी पीछे हट गए। इसके बाद परिजनों ने फोन से वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन्यजीव रक्षक अविलाश, सुबे और ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने काफी मशक्कत के बाद घर में छिपे कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सर्प के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि देवरीकाठ गांव में किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा कोबरा घुस गया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed