फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Names of people from backward classes included in the SC/ST list prepared for PM Awas housing.

Sonebhadra News: पीएम आवास के लिए तैयार एससी-एसटी की सूची में पिछड़े वर्ग के लोगों का नाम

Fri, 25 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Names of people from backward classes included in the SC/ST list prepared for PM Awas housing.
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में पीएम आवास आवंटन के लिए पात्रों की सूची तैयार करने के लिए गांव स्तर पर तैयार की जा रही सूची में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगा है। घोरावल ब्लॉक के ढुटेर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एससीएसटी सूची में पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि 39 लोगों की सामने आई सूची में 30 नाम पिछड़े वर्ग के हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम चर्चित गौड़ ने तत्काल डीआरडीए के पीडी श्रवण राय को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में पीडी ने बीडीओ घोरावल को पत्र जारी करते हुए जांच कराते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। कलेक्ट्रेट पहुंचे राकेश, उपेंद्र, संदीप, चंदन, विजेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना था कि ढुटेर में पीएम आवास योजना के लिए अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति की जो सूची तैयार की गई है। उसमें बड़े पैमाने पर पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों का नाम शामिल कर एससी-एसटी के हक पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा था कि एससी की सूची में जिन 13 व्यक्तियों का नाम शामिल किया गया हैं। उसमें छह नाम पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के हैं। इसी तरह एसटी के 26 नामों की सूची में दो-चार को छोड़कर सभी व्यक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा था कि ढुटेर में अनुसूचित जनजाति के वर्ग के महज दो-तीन परिवार ही निवास करते हैं। बावजूद इतनी बड़ी संख्या में एसटी के पात्रों की सूची कैसे तैयार कर ली गई? इस बात को गांव के लोग भी समझ नहीं पा रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि संबंधित सूची का निष्पक्ष और अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए। इसमें शामिल उन्हीं व्यक्तियों को आवास आवंटन का लाभ दिया जाए जो एससी-एसटी की सूची में आते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed