फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer took stock of CHC Madhupur

नोडल अधिकारी ने सीएचसी मधुपुर का लिया जायजा

Fri, 21 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer took stock of CHC Madhupur
सोनभद्र। नोडल अधिकारी/श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होेंने सीएचसी मधुपुर के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह से जन स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। डाभा में नोडल अधिकारी ने ग्राम निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ओपीडी बन्द चल रही है और आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे क्रियाशील हैं। सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एसडीएम डॉ. कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने डाभा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम सभा डाभा के ग्राम विकास अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी व लेखपाल तथा स्थानीय प्रधान को तलब किया और ग्राम निगरानी समिति के कार्यों के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने अब तक ग्राम निगरानी समिति द्वारा किये गये कार्यों का दस्तावेज मौके पर तलब किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए। महिलाओं और बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। 102 एम्बुलेंस सेवाओं की टाईमिंग का अनुपालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed