फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No NPS and UPS, only old pension needed

Sonebhadra News: एनपीएस और यूपीएस नहीं, चाहिए सिर्फ पुरानी पेंशन

Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
No NPS and UPS, only old pension needed
सोनभद्र। ऑल टीचर्स एंड एंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के आह्वान पर शिक्षक-कर्मचारियों ने शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी एक सिरे से पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। इस पर अमल करने की बजाय सरकार एनपीएस और यूपीएस में उलझाने में लगी हुई है। प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने कहा कि हमारे लिए न तो एनपीएस फायदेमंद है और न ही यूपीएस। शिक्षक-कर्मचारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। यही उनके बुढ़ापे में शांतिपूर्वक जीवन यापन का सहारा बनेगा। मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों के भलाई के लिए कुछ करना है तो वह पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दे। विरोध प्रदर्शन में सूर्यप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण तिवारी, प्रभाशंकर मिश्रा, अजय कुशवाहा, राममूर्ति, मनोज यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed