फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No board meeting for a long time, many proposals in cold storage

लंबे समय से बोर्ड की बैठक नहीं, कई प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

Sat, 23 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No board meeting for a long time, many proposals in cold storage
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक लंबे समय से नहीं हो रही है। इससे नगर के विकास का पहिया थम सा गया है। पिछले वर्ष नए वित्तीय वर्ष में बोर्ड की बैठक के बाद व विधानसभा चुनाव से पूर्व बोर्ड की बैठक कराई गई थी। बैठक में दिए गए कई प्रस्तावों पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है तो वहीं जिन प्रस्तावों पर काम हो भी रहा है तो उसमें मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसे लेकर सभासदों के साथ ही स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है। वहीं चेयरमैन जल्द ही नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के फैलाव पर रोक के लिए करीब सवा साल तक बोर्ड की बैठक नहीं हुई थी। कोरोना के मामले घटने पर पिछले वर्ष अप्रैल माह में नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर बोर्ड की बैठक कराई गई थी। इसमें सभासदों की तरफ से सड़क, नाली, पार्क, आरसीसी रोड सहित अन्य कार्यों का प्रस्ताव दिया गया था। सभासदों के कुछ कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी, वहीं कुछ सभासदों को निराशा हाथ लगी थी। विधानसभा चुनाव से पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में भी कई कार्यों का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें कुछ ही प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसके बाद चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई। इसमें कई कार्यों का टेंडर करते हुए काम शुरू कर दिया गया है। नातिक असरफ, धर्मराज जैन सहित अन्य सभासदों के मुताबिक नियमानुसार समय-समय पर बोर्ड की बैठक कराई जानी चाहिए लेकिन यहां वर्ष में एक-दो बार ही बोर्ड की बैठक हो रही है। बोर्ड में प्रस्ताव देने के बाद भी कई काम नहीं हो पा रहे हैं। समस्याओं का समाधान न होने से जनता में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed