फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   nning railwaymen opened front against loco inspector

मुख्य लोको निरीक्षक के खिलाफ रनिंग रेलकर्मियों ने खोला मोर्चा

Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
nning railwaymen opened front against loco inspector
चोपन। रेलवे स्टेशन चोपन के सभी लोको रनिंग कर्मचारियों ने दूसरे दिन रविवार को भी मुख्य लोको निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने बताया कि धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने बिना किसी जांच पड़ताल किये ही चोपन मे कार्यरत सहायक लोको पायलट एस प्रजापति एवं लोको पायलट एसएन सिंह का स्थानांतरण धनबाद मंडल से सीधे सोनपुर व समस्तीपुर मंडल कर दिया गया है। चोपन के सभी रनिंग कर्मचारी आरके यादव एवं धनबाद मंडल रेल प्रशासन के विरोध मे तब तक धरना प्रदर्शन व आंदोलन पर रहेंगे जब तक कि रेल प्रशासन की तरफ से तानाशाह कर्मचारी का स्थानांतरण एवं दोनो रनिंग कर्मियों को वापस चोपन पदस्थापित नही किया जाता है। इस अवसर पर पीके गौरव, दिवाकर कुमार, रामानंद सिंह, संजय कुमार, एसए अंसारी, एसके .भारती, अभय कुमार, रोशन कुमार, राम लखन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed