फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nigahi project met annual production target in time

निगाही परियोजना ने समय रहते पूरा किया वार्षिक उत्पादन लक्ष्य

Wed, 24 Mar 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Nigahi project met annual production target in time
शक्तिनगर। एनसीएल की निगाही परियोजना ने मंगलवार को वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य (19.52 मिलियन टन) समय से 8 दिन पहले ही पूरा कर लिया। उल्लेखनीय है कि परियोजना ने बीते साल की समान अवधि की तुलना में 5.61% की शानदार वृद्धि के साथ मंगलवार तक 20.04 मिलियन टन उत्पादन किया। एनसीएल की जयंत, दुधीचुआ और ककरी परियोजनाओं ने भी अपने वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य को समय से पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा और एनसीएल के कार्यकारी निदेशक मंडल ने इस विशेष उपलब्धि पर सभी कोयला क्षेत्रों के प्रबंधन एवं श्रमिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की कठिन परिस्थितियों के बावजूद समय से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है और इससे हमारे कर्मियों की कड़ी मेहनत, कार्य कौशल, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण का पता चलता है। वर्ष 2020-21 में एनसीएल ने 113.25 मिलियन टन के अपने लक्ष्य के सापेक्ष में अभी तक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.34% वृद्धि के साथ 111.81 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है और साथ ही अभी तक 106.22 मिलियन टन कोयले का प्रेषण भी किया है। एनसीएल ने 16.81% वार्षिक बढ़त के साथ 368.16 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार भी हटाया है जिसका कोयला निकालने की प्रक्रिया में अत्यधिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed