फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Newborn died due to lack of timely treatment

Sonebhadra News: समय से उपचार न मिलने से नवजात ने तोड़ा दम

Sun, 02 Jun 2024 05:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Newborn died due to lack of timely treatment
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में उपचार के लिए पहुंचे नवजात की मौत हो गई। एमसीएच में चिकित्सकों के भर्ती न लेने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में गर्भवती व नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम महज कागजों में ही संचालित किए जा रहे हैं। अभी दो सप्ताह पूर्व दुद्धी क्षेत्र निवासी नौ माह की गर्भवती ने बेहतर उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया था तो अब एक नवजात की मौत बेहतर उपचार के अभाव में होने की बात सामने आ रही है। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध निवासी एक आंख से दिव्यांग अवधेश की पत्नी ने शनिवार को दो बच्चों को जन्म दिया था। बीमार होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी चाेपन पहुंचे थे। वहां स्थिति गंभीर देख दोनों को ऑक्सीजन लगाकर एमसीएच विंग राॅबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने वहां उन्हें उतार दिया। दोनों को बेड खाली न होने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। पैदल ही गोदी में बिना कपड़े के तेज धूप में परिजन दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में एक बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इस दौरान दिव्यांग पिता ने बिलखते हुए कहा कि काश एमसीएच विंग न जाकर जिला अस्पताल आया होता तो बच्चा बच सकता था। एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed