फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nephew murdered elder mother with ax in superstition

अंधविश्वास में भतीजे ने कुल्हाड़ी से की बड़ी मां की हत्या

Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered elder mother with ax in superstition
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार दोपहर एक युवक ने जादू-टोने के शक में अपनी बड़ी मां बसंती देवी (50) की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

बसंती घर में अकेली रहती थीं। उनका पति बेटी के साथ घर से कुछ दूर उसके घर रहता था। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आरोपी रामजीत को शक था कि उसकी बड़ी मां बसंती जादू-टोना करती है और इसी वजह से कुछ दिनों पहले रामजीत के पिता की मौत हो गई थी। मां भी बीमार हैं। उसका पूरा परिवार परेशान रहता है। बसंती ही जादू-टोना कर परिवार के लोगों को परेशान करती है। इसी के चलते उसने शनिवार की दोपहर घर जाकर कुल्हाड़ी से बसंती की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपी खेत पर काम करने चला गया। आरोपी ने एक व्यक्ति को रात करीब साढ़े आठ बजे बताया कि उसने अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed