{"_id":"60f469688ebc3e79b1019678","slug":"neither-kanwar-yatra-will-come-out-nor-will-there-be-a-fair-sonbhadra-news-vns6011889105","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कांवड़ यात्रा निकलेगी और न मेला लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कांवड़ यात्रा निकलेगी और न मेला लगेगा
विज्ञापन
घोरावल/विंढमगंज। सावन और बकरीद के मद्देनजर रविवार को थानों में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील करते हुए लोगों से सुझाव लिए गए। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह की अध्यक्षता में शिवद्वार मंदिर परिसर में देर शाम हुई बैठक में सावन मेला और कांवर यात्रा न निकाले जाने की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कोविड संक्रमण काल के चलते इस श्रावण मास में यात्रा स्थगित रहेगी। सामान्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं को कोविड के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरते। इसके लिए मंदिर कमेटी और आमजन को सतर्क रहना पड़ेगा। मंदिर खुलने के संबंध में गाइडलाइंस आने पर अवगत कराया जाएगा। बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरी, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, पप्पू मोदनवाल, नंद कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विढमगंज: थाना परिसर में सीओ दुद्धी रामाशीष यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न कराने का निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी ने भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसी तरह सावन में किसी भी तरह की कांवर यात्रा या जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक में हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी, श्रीराम मंदिर के वेद मोहन दास, विंढमगंज जामा मस्जिद के मौलाना रुस्तम अली, इकरार अहमद, मसूद आलम, राम प्रसाद यादव, पवन कुमार, उदय कुमार, मकसूद आलम, दिनेश कुमार यादव, मोहम्मद इस्लाम, अब्दुल खालिक, मनोज कुमार, कृपाशंकर, विनोद कुमार, अभय सिंह, सरजू प्रसाद यादव, संजय कुमार गुप्ता, सूरजमल यादव, विंध्याचल प्रसाद, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।