{"_id":"67a7a3dc4263b2c86e03b2b3","slug":"negligence-in-treatment-case-registered-against-two-doctors-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-124111-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उपचार में लापरवाही, दो डॉक्टरों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उपचार में लापरवाही, दो डॉक्टरों पर केस दर्ज
विज्ञापन
उपचार में लापरवाही के आरोप में संजीवनी अस्पताल के दो चिकित्सकों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। हैदराबाद की महिला चिकित्सक की ओर से कोर्ट में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस यह कार्रवाई की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पीड़िता डॉ. अंकिता कुशवाहा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह हैदराबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर है। उसकी मां यहां एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
गर्भावस्था के दौरान वह बेहतर उपचार व देखभाल के लिहाज से मां के पास चली आई। यहां संजीवनी अस्पताल में वह उपचार कराती रही। 22 फरवरी 2022 की भोर में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ व एनेस्थेटिस्ट की देखरेख में उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन
डॉक्टरों की लापरवाही और सही दवा न देने के कारण उसकी हालत बिगड़ती और उसकी दोनों किडनी खराब हो गई।
इस दौरान लगातार डॉक्टरों से कहा जाता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी व मां की एक भी नहीं सुनी। कोर्ट के आदेश पर शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद