फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCM breaks record of five years in coal mining, dispatch and removal of surcharge

एनसीएम ने कोल खनन, प्रेषण व अधिभार हटाने में पांच साल का तोड़ा रिकार्ड

Fri, 08 Apr 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
NCM breaks record of five years in coal mining, dispatch and removal of surcharge
वित्तीय वर्ष 2021-2022 में एनसीएल ककरी क्षेत्र चतुर्दिक उपलब्धि हासिल करते हुए कोयला खनन, प्रेषण व अधिभार हटाने में पिछले पांच वर्ष का रिकार्ड तोड़ने में सफलता हासिल की है। परियोजना के श्रेष्ठ प्रदर्शन से कर्मियों व अधिकारियों में भारी हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में ककरी क्षेत्र को 20 लाख टन कोयला खनन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष परियोजना ने 24.14 लाख टन कोयला खनन करते हुए 120.70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में परियोजना को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 35 लाख क्यूबिक मीटर अधिभार हटाने का लक्ष्य मिला था। 123.29 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए परियोजना ने इस दौरान 43.20 लाख क्यूबिक मीटर ओबी हटाया। जबकि 20 लाख टन कोयला प्रेषण के सापेक्ष 120.37 प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए परियोजना ने 24.17 लाख टन कोयला प्रेषण का लक्ष्य हासिल किया। वित्तीय वर्ष के दौरान ककरी क्षेत्र ने उपलब्ध संसाधनों का 130.16 प्रतिशत इस्तेमाल किया है। महाप्रबंधक विष्णु कुमार अग्रवाल ने इसे कर्मियों, अधिकारियों व संविदा कर्मियों के समवेत प्रयास का प्रतिफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए परियोजना आगामी दिनों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब होगी। प्रबंधन के अनुसार पिछले पांच वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए परियोजना घाटे से उबरकर मुनाफा अर्जित करने में सफल हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed