फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL worker and son died in the accident

Sonebhadra News: हादसे में एनसीएल कर्मी और पुत्र की मौत

Thu, 22 Jun 2023 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
NCL worker and son died in the accident
शक्तिनगर (सोनभद्र) । मैहर स्थित शारदा देवी का दर्शन कर बीना लौट रहे एनसीएल कर्मी और उनके पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिंगरौली के इमिलिया घाटी के पास हुए हादसे में एक महिला समेत कई अन्य लाेग भी घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से एनसीएल कर्मचारियों में शोक छा गया है।
विज्ञापन

एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में डोजर ऑपरेटर के पद पर तैनात एसआरटी बांसी काॅलोनी निवासी रमाशंकर यादव (59) अपने परिवार के साथ मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर गए थे। वापसी के दौरान बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सिंगरौली के इमिलिया घाटी में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में रमाशंकर यादव (59) व बोलेरो चला रहे पुत्र लाल कुमार यादव (30) की मौके पर मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला कुंज मति (36) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज नेहरू चिकित्सालय में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed