फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL Outstanding Rating for Best Performance

एनसीएल को उम्दा प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ट रेटिंग

Thu, 27 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
NCL Outstanding Rating for Best Performance
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को एमओयू पेरामीटर में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उत्कृष्ट रेटिंग मिली है। एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

एनसीएल को यह रेटिंग उत्पादन, उत्पादकता, वित्तीय, पूंजीगत व्यय, टर्नओवर, कुल लाभ, निवेश प्रतिफल, अनुसंधान और विकास, मानव संसाधन जैसे कई पैमानों पर परखने के बाद साल 2018-19 के लिए दी गई है। लोक उद्यम विभाग द्वारा तय मानकों को मिला कर एनसीएल ने 90.69 अंक प्राप्त किए व उत्कृष्ट रेटिंग हासिल करने वाली कोल इंडिया की एकलौती कंपनी बन पाई। एनसीएल की इस उपलब्धि पर सीएमडी एनसीएल पीके सिन्हा व कार्यकारी निदेशक मंडल ने समस्त एनसीएल परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन

पाइप कन्वेयर से आपूर्ति करने वाली इकलौती कंपनी
शक्तिनगर। एनसीएल बिजली घरों को कोयला प्रेषण करने के लिए (मैरी-गो-राउंड) एमजीआर का उपयोग करती है। साथ ही कोल इंडिया की एकलौती कंपनी है जो बेल्ट पाइप कंवेयर जैसे पर्यावरण फ्रेंडली तरीकों का उपयोग करती है। वर्ष 2019-20 में भी एनसीएल ने अपने सभी लक्ष्य पूरे किए हैं। साथ ही आगे भी कंपनी उत्पादन व उत्पादकता के साथ कई नए लक्ष्यों को लेकर चल रही है। एनसीएल 2019-20 में देश की सबसे ज्यादा मिश्रित (कोयला+अधिभार) उत्पादन करने वाली कंपनी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed