फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL distributed compensation of 268 crores to hundred landowners

एनसीएल ने सौ भू-स्वामियों को बांटा 268 करोड़ का मुआवजा

Tue, 09 Feb 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
NCL distributed compensation of 268 crores to hundred landowners
शक्तिनगर। नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जयंत कोयला परियोजना ने मेढ़ौली गांव के सौ भू-धारकों को करीब 3.68 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया। यह प्रक्रिया कोयला खदान के विस्तार के लिए की जा रही है। विस्तार के बाद जयंत का सालाना कोल उत्पादन बीस मिलियन टन हो जाएगा। मुआवजा वितरण के दौरान विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक आरबी प्रसाद, परियोजना अधिकारी जयंत आरके सिंह, स्टाफ अधिकारी (उत्खनन) जय सिंह, स्टाफ आधिकारी (कार्मिक) सफदर खान, स्टाफ अधिकारी (खनन), बीएल शुक्ला, नोडल अधिकारी मुकेश सेनवार और जयंत क्षेत्र के श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जयंत परियोजना के विस्तार के लिए अर्जित भूमि व उस पर स्थित संपत्तियों के एवज में अभी तक लगभग 290 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए जमीन एवं संपत्तियों के मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित मुआवजे का 60 प्रतिशत भुगतान बिना भौतिक आधिपत्य दिए और शेष 40 फीसदी भुगतान आधिपत्य देने के उपरांत भुगतान किए जाने का अनुमोदन एनसीएल बोर्ड से पहले ही प्राप्त हो चुका है। एनसीएल ने जिला प्रशासन से प्राप्त सूची के आधार पर विस्थापितों की पात्रता का निरीक्षण करके रोजगार देने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। मेढ़ौली ग्राम के भू-विस्थापितों के मुआवजा वितरण के कार्य को एनसीएल प्रबंधन प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही पूर्ण करने के प्रयास कर रहा है। जयंत एनसीएल की प्रमुख कोयला उत्पादक खदान है जिसका इस वर्ष का वार्षिक उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य 20 मिलियन टन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed