फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL dispatched maximum coal to power stations in a day

एनसीएल ने बिजलीघरों को एक दिन में सर्वाधिक कोयला किया प्रेषित

Fri, 08 Jul 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
NCL dispatched maximum coal to power stations in a day
एनसीएल ने बृहस्पतिवार को दो नए कीर्तिमान स्थापित किए। कंपनी ने बिजली घरों को अपनी स्थापना से लेकर अब तक एक दिन का सर्वाधिक 3.83 लाख टन कोयला प्रेषित किया। इसी प्रकार एनसीएल ने बृहस्पतिवार को बिजलीघरों सहित सभी कोयला उपभोक्ताओं को 4.14 लाख टन कोयला प्रेषित किया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 में एक दिन का सर्वाधिक कोयला प्रेषण है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न कोयला उपभोक्ताओं को 102 कोयला रेक भेजी गईं। इसमें से 60 मैरी-गो-राउंड (एमजीआर) मोड के माध्यम से और 42 रेल रैक के माध्यम से प्रेषित की गईं। कंपनी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सीएमडी भोला सिंह, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, एसएस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने एनसीएल के सभी खनिकों को बधाई दी। कहा कि टीम एनसीएल के अथक प्रयास से नए कीर्तिमान बन रहे हैं। कोविड-काल के बाद देश में लगातार बढ़ी हुई ऊर्जा की मांग को पूरा करते हुए एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष में बिजली घरों को 33.54 मिलियन टन कोयला भेजा है। एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपने सभी कोयला उपभोक्ताओं को 20.30 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 36.89 मिलियन टन कोयला प्रेषित किया है जो तय तिथि तक दिए गए लक्ष्य से अधिक है। कोयला उत्पादन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2022-23 में एनसीएल ने 25.26 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 34.75 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर लिया है। कंपनी ने बारिश के मौसम में भी निर्बाध कोयला उत्पादन और प्रेषण करने के लिए प्रमुख मानसून संबंधी कार्यों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed