फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   navratra started, godess worshiped

जगतजननी की शुरू हुई आराधना

Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
navratra started, godess worshiped
राबर्ट्सगंज स्थित मॉ शीतला की भव्य झांकी।
चैत्र नवरात्र के बुधवार को विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्वरूप माता ब्रम्हचारिणी का पूजन-अर्चन किया। देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। या देवी सर्वभूतेषु सुष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र से समूचा इलाका गुंजायमान हो उठा। नौ दिनों तक उपवास रखने वाले व्रतधारियों ने घरों पर कलश की स्थापना कराया है। सुप्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


अलसुबह लोगों ने स्नान कर मां दुर्गा की आराधना करने में लीन हो गए। भोर चार बजे देवी मंदिरों कपाट खुला। राबट्र्सगंज नगर में स्थित शीतला मंदिर, सातो माता मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर मेें विराजमान काली मंदिर, अंबेडकर नगर में स्थित कड़े शीतला मंदिर में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जय माता, जय माता दी का उद्घोष होता रहा। शीतला मंदिर पर पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन


यहां दोपहर दो बजे के बाद भीड़ कम हुई। चोपन: नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। चोपन गांव में स्थित मां जगदंबा शक्तिपीठ धाम पर प्रत्येक वर्ष की भांति सोननदी से कलश भर कर महिलाएं, बच्चियां और पुरुष देवी गीतों पर नाचते, गाते हुए मंदिर में कलश ले जाकर स्थापित किए। रास्ते में समाजसेवी आनंद अग्रवाल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, श्यामाचरन गिरी, विनोद शर्मा, श्याम नारायण दूबे, अनिल शर्मा, भगवानदास यादव, राजेश यादव, सुनिल, महेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, कैलाश मंदिर, नर्वदेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। उधर कुड़ारी गांव में स्थित कुंडवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां यूपी के अलावा मध्य प्रदेश के काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे। अमिला धाम में भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। डाला: बारी में स्थित मां वैष्णो की मंदिर में मां वैष्णो देवी की एक झलक पाने के लिए भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। यहां भी दूर-दराज से श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने के लिए आए थे। रामगढ, घोरावल, करमा, शिवद्वार, खलियारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चहुंओर माता रानी का जयकारा लग रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed