फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National Students Organization activists demonstrated for scholarship

राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रवृत्ति के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
National Students Organization activists demonstrated for scholarship
सोनभद्र। स्कालरशिप दिए जाने, विद्यालय प्रबंधनों द्वारा शुल्क के नाम पर की जा रही धन उगाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित पूरब मोहाल चौक पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष आकाश कुमार की अगुवाई में तख्तियां लेकर छात्रों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ रहे गरीब छात्रों की पढ़ाई पर काफी संकट है। कोरोना काल में आर्थिक समस्या से अभिभावक परेशान हैं। कहा कि सरकार सिर्फ अमीर पूंजीपतियों के साथ है। गरीब छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। मांग की कि छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए। राछासं के शहर अध्यक्ष सत्यम देव पांडेय ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से पूरे जिले में छात्रों से मिलकर उनकी आवाज उठाएंगे। उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अकाश गौतम सोनू, अमित कुमार, प्रियरंजन सिंह, रवि कुमार, भूपेंद्र कुमार, अमन केसरी, रतन गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, श्यामनारायण पांडेय, आदर्श शुक्ला, हरिओम देव पांडेय, सैफ खान, राहुल कुमार, शिवम देव पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed