फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Name of a doctor from Sonbhadra came in discussion in NEET solver gang

नीट सॉल्वर गैंग: चर्चा में आया सोनभद्र के एक डॉक्टर का नाम, 12 जनवरी से सीएचसी पर ड्यूटी से है नदारद 

Mon, 17 Jan 2022 09:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Jan 2022 09:17 PM IST
सार

इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ठाकुर का कहना है कि नीट सॉल्वर गैंग में जिले के किसी डॉक्टर के शामिल होने के संबंध में जानकारी नहीं है और न ही उनके पास कोई लिखित रूप से पत्र आया है।

विज्ञापन
Name of a doctor from Sonbhadra came in discussion in NEET solver gang
NEET - फोटो : Social Media

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग में सोनभद्र के एक सीएचसी पर तैनात डॉक्टर का नाम चर्चा में आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। अक्सर विवादों में रहने वाला यह डॉक्टर 12 जनवरी से ड्यूटी से भी नदारद है। अब इस मामले से नाम जुड़ने से चर्चाएं जोरों पर हैं।

विज्ञापन


बीते 12 सितंबर को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मां बबीता कुमारी को गिरफ्तार करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गैंग का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पटना निवासी मास्टर माइंड पीके, पटना सचिवालय में लिपिक उसके बहनोई रितेश कुमार सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पांच आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है। अन्य जिन आरोपियों की तलाश चल रही है उसमें एक नाम जिले में तैनात एक सीएचसी के चिकित्सक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो यह डॉक्टर 12 जनवरी से नदारद हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ठाकुर का कहना है कि नीट सॉल्वर गैंग में जिले के किसी डॉक्टर के शामिल होने के संबंध में जानकारी नहीं है और न ही उनके पास कोई लिखित रूप से पत्र आया है। मीडिया के माध्यम से इस तरह की जानकारी मिल रही है। कोई ठोस जानकारी मिलने पर ही कुछ कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed