फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagdev worshiped by offering milk and lava

दूध-लावा चढ़ाकर पूजे गए नागदेव

Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nagdev worshiped by offering milk and lava
दुद्धी क्षेत्र के धनौरा गांव के पंचायत भवन पर कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान - फोटो : SONBHADRA
जिले में मंगलवार को नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूध-लावा चढ़ाकर नागदेव की पूजा की गई तो ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद स्पर्धाओं की धूम रही। कुश्ती दंगल, कबड्डी, ऊंची कूद सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिवालयों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही। रुद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन

मान्यता है कि सावन शुक्ल की पंचमी को नागदेव की पूजा से काल सर्प दोष और अकाल मृत्यु योग से मुक्ति मिलती है। नागदेव के साथ भगवान शंकर की भी कृपा बनी रहती है। हिंदू त्योहारों की शुरुआत भी नागपंचमी से ही होती है। मंगलवार को सुबह से ही लोग पूजन में जुटे रहे। स्नान-ध्यान के बाद छोटे गुरु-बड़े गुरु की पूजा की। दूध-लावा का भोग लगाया। सदर ब्लॉक के जैत गांव में कुश्ती दंगल, कबड्डी ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें स्थानीय युवाओं ने जोर आजमाइश की। पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। कुश्ती में अनिल शर्मा को विनीत कुमार ने आसमान दिखाया। विनय सिंह और गुड्डू, अजय और बब्बू के बीच बराबरी रही। हर्षित सिंह राजपूत और ऋषभ की भी बराबरी पर कुश्ती छूटी। रेफरी की भूमिका नारायण सिंह ने निभाई। अरविंद सिंह, राजन सिंह, भोले, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विंढमगंज: महावीर हनुमान मंदिर पर कुश्ती दंगल का आयोजन मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। पहलवान बद्री केसरी, रामानंद सागर, राकेश कुमार गुप्ता, सोनेलाल ने पहलवानों को अखाड़े में घुमा कर नामों की घोषणा की। अपने जोड़ी के पहलवानों से दर्शक दीर्घा में मौजूद पहलवानों ने हाथ मिला कर कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवान बालकृष्ण, संजय, संजीत कुमार, रमेश कुमार, अजीत कुमार, महेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, दीनानाथ आदि ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। बुढ़बेढ़वा के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, पूर्व प्रधान पवन कुमार रजक, अक्षैबरनाथ केसरी, मुरारी जायसवाल, दुर्गेंद्र तिवारी, रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन: डाला चौकी में सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को नव निर्माण सेना की ओर से कुश्ती दंगल हुआ। संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि अखाडे़ पर 38 जोड़े पहलवानों ने जोर आजमाइश की। जीते हुए पहलवानों को सम्मानित किया गया। मैच रेफरी पहलवान मेवालाल रहे। इस दौरान अंशु पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव, प्रशांत पाल, गोविंद भारद्वाज, अवनीश पांडेय, शिवम वरनवाल आदि रहे।

ओबरा: बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव की अगुवाई में कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसे खेल हुए। कबड्डी में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें खैरटिया की पवन क्लब ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंबेडकर क्लब को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अमरनाथ उजाला, मुकेश जायसवाल, मनोज यादव, राम आधार यादव, श्याम सूरत यादव, इंदल भारती, सुखंबर प्रसाद आदि रहे। सामाजिक कार्यकर्ता राज सुशील पासवान की अध्यक्षता में गांधी मैदान में कुश्ती दंगल हुआ। कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह, देवेंद्र राय, बॉबी सिंह आदि शामिल रहे।

दुद्धी टीसीडी मैदान पर पहलवानों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि

दुद्धी टीसीडी मैदान पर पहलवानों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज बरैला महादेव मंदिर में नागपंचमी पर पुजन अर्चन करते लोग।

राबर्ट्सगंज बरैला महादेव मंदिर में नागपंचमी पर पुजन अर्चन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed