फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagar Panchayat workers issue certificates without checking

बिना जांचे-परखे ही प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं नगर पंचायत कर्मी

Thu, 05 Aug 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat workers issue certificates without checking
नगर पंचायत कार्यालय में सेटिंग हो तो कोई भी काम आसानी से हो सकता है, फिर कोई प्रमाण पत्र ही क्यों न हासिल करना हो। नगर पंचायत कर्मचारी बिना जांचे-परखे ही प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं। जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला इसकी नजीर है। पूरे मामले में नगर पंचायत कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस महिला के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी रवींद्र कुमार ने एक वर्ष पहले अपनी पत्नी रंजना का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पंचायत कार्यालय से बनवाया था। सभासद ने इसे प्रमाणित किया और फिर नगर पंचायत कर्मचारियों ने आंख मूंदकर इस पर मुहर लगा दी। ईओ के दस्तखत से प्रमाण पत्र जारी हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रवींद्र कुमार ने इस प्रमाण पत्र के आधार पर पत्नी रंजना का बीमा क्लेम पाने के लिए दावा पेश किया। निजी बीमा कंपनी के अधिकारी इसकी जांच के लिए रंजना के मायके प्रयागराज पहुंचे तो सच्चाई जानकर अवाक रह गए। रंजना जीवित है। पति और ससुरालवालों ने उसे डेढ़ वर्ष पहले दहेज के लिए उत्पीड़ित करते हुए घर से निकालकर मायके पहुंचा दिया था। तब से वहीं रह रही थी। आरोप है कि पति ने इस दौरान दूसरी शादी भी कर ली। मामला संज्ञान में आने के बाद रंजनी ने बुधवार को चोपन थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति रवींद्र कुमार, सास, ननद, बहनोई और पति के दोस्त पर जालसाजी, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, नगर पंचायत के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। एसओ नवीन तिवारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध् सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed