{"_id":"67e2e57f13dc3b419b0dc376","slug":"my-mothers-leg-was-broken-i-couldnt-study-please-let-me-pass-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126066-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board: मां का पैर टूटा था, पढ़ नहीं पाई, प्लीज मुझे पास कर दीजिए... UP बोर्ड की कॉपियों में मिल रहे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: मां का पैर टूटा था, पढ़ नहीं पाई, प्लीज मुझे पास कर दीजिए... UP बोर्ड की कॉपियों में मिल रहे गुहार
Wed, 26 Mar 2025 04:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 04:37 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान कॉपी जांचने पर तरह -तरह के छात्रों के गुहार मिल रहे हैं। छात्र बहाने बनाकर पास करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Board Exam 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
मेरी मां का पैर टूट गया था। घर के कामों में लगी रही। इसलिए पढ़ाई नहीं हो पाई। प्लीज सर, मुझे पास कर दीजिए। यकीन न हो तो मेरे इस नंबर पर बात कर लीजिए... यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से कुछ ऐसे ही अल्फाजों में गुहार लगाई है।
किसी ने पिता की बीमारी का हवाला देकर नंबर मांगा तो कोई घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए रोजगार में वक्त लगने से तैयारी न कर पाने की दलील देकर पास करने की अपील की है। मूल्यांकन में लगे परीक्षक छात्र-छात्राओं की इन दलीलों को पढ़कर अचरज भी कर रहे और पशोपेश में भी पड़ जा रहे।
जिले में दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। 19 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में अब तक 60 फीसदी से अधिक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। दोनों केंद्रों पर पश्चिम यूपी के मेरठ, सहारनपुर सहित अन्य जिलों से कॉपियां आई हैं।
विज्ञापन
तरह-तरह के बहाने बनाते हुए लगा रहे गुहार
मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों की मानें तो परीक्षा में पास करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हुए गुहार लगाई है। हाईस्कूल विज्ञान की कॉपी में एक छात्रा ने अपनी मां के चोटिल होने का हवाला देते हुए नंबर देने की अपील की है।
एक छात्र ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए खुद भी काम करने के कारण पढ़ाई न कर पाने का जिक्र किया है। वहीं इंटर के एक छात्र ने लिखा है कि अगर वह पास नहीं हुआ तो उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इंटर की डिग्री पर ही उसे बैंक से लोन लेना है।

अंग्रेजी, विज्ञान की कॉपियों में निकल रहे नोट
परीक्षकों से अच्छे नंबर पाने के लिए कई विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में नोट भी नत्थी किए हैं। सबसे ज्यादा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की कॉपियों में नोट निकल रहे हैं। किसी में 100 का नोट संलग्न है तो किसी में 200 व 500 रुपये का। बिना किसी को सूचना दिए चुपके से परीक्षक इसे अपनी जेब में रख रहे हैं। कॉपियों से निकल रहे नोट से ही कई परीक्षकों की अच्छी आमदनी हो चुकी है।
अधिकारी बोले
अच्छे नंबर पाने के लिए छात्र-छात्रा उत्तर पुस्तिका में अपनी बात लिखते हैं, लेकिन सभी परीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी भावनाओं में आए बिना निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकन करें। इसके लिए जांची हुई कॉपियों की क्रॉस चेकिंग भी कराई जा रही है। -जयराम सिंह, डीआईओएस