{"_id":"6673213fe3d2094cf2070f16","slug":"mutual-transfer-of-29-teachers-approved-order-issued-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114472-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 29 शिक्षकों के परस्पर तबादले को मिली मंजूरी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 29 शिक्षकों के परस्पर तबादले को मिली मंजूरी, आदेश जारी
विज्ञापन
अंतर जनपदीय तबादले का इंतजार कर रहे 29 शिक्षकों की मुराद पूरी हो गई है। उन्हें अपने गृह या नजदीकी जिले में जाने की मंजूरी मिल गई। पारस्परिक तबादला आदेश बुधवार को जारी हो गया। उन्हें शीघ्र नए स्थल पर कार्य ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में तैनात शिक्षक लंबे समय से अपने गृह जनपद या उसके आसपास जाने की कोशिश में लगे हुए थे। अंतर जनपदीय तबादले में मानकों को पूरा न कर पाने के कारण वह छंट गए थे। ऐसे में अब उनकी आस पारस्परिक तबादला प्रक्रिया पर लगी थी।
कई महीनों से वह इसके लिए ऐसे योग्य शिक्षक को ढूंढने में जुटे थे, जो उनकी जगह कार्यभार ले सके। तमाम कोशिशों के बाद भी महज 29 शिक्षकों को ही इसमें सफलता मिल पाई है। 15 से 18 जून तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद बुधवार को उनके तबादले को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि परस्पर स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 29 शिक्षकों का तबादला हुआ है। उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है, ताकि ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर वहां पढ़ाई बाधित न हो सके।