फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mutilated body young man found in sonbhadra missing for two days Police searching

Sonbhadra News: युवक का मिला क्षत-विक्षत शव, दो दिन से था लापता; गुमशुदगी दर्ज कर तलाश रही थी पुलिस

Wed, 31 Jul 2024 01:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक करीब पांच दिन से लापता था। परिजनों ने इस बाबत थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Mutilated body young man found in sonbhadra missing for two days Police searching
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 5 से दो दिन पहले लापता युवक का बुधवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिला। घर से करीब दो किमी दूर ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर पांच निवासी गंगाधर चौधरी का पुत्र मनीष कुमार (30) रविवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने गया था। सोमवार की सुबह वह कमरे में नहीं था। उसका मोबाइल फोन, पर्स सहित अन्य सामान कमरे में ही पड़ा था। परिजनों ने आसपास उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों ने वहां युवक का क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को अवगत कराया गया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत की आशंका है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed