फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mustard oil laden truck overturns uncontrollably in Markundi valley

मारकुंडी घाटी में सरसों का तेल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil laden truck overturns uncontrollably in Markundi valley
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सरसों के तेल लदा ट्रक घाटी में उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें मार्ग के किनारे सरसों का तेल बिखर गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तमाम लोग तेल भरा टीन उठा कर ले जाने लगे। लोगों में तेल उठाकर ले जाने की होड़ सी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे गुरमा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय ने पुलिस कर्मियों से बिखरे तेल की पेटी को एकत्र करवाया। इस दुर्घटना में वाहन का चालक मामूली रूप से चोटहिल हो गया। चालक गुरूबीर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि वह राजस्थान से सरसों का तेल लादकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। दोपहर करीब बारह बजे मारकुंडी घाट उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed