{"_id":"5f4e85d38ebc3e54706c0e40","slug":"murder-case-filed-against-four-youths-sonbhadra-news-vns5447568192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में युवक की हुई मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक रामआशीष की मां कौशिल्या की तहरीर पर हुई। मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कई जगहों पर छापेमारी हुई।
बता दें कि पांच दिन पूर्व गौरी गांव में करमा थाना क्षेत्र के विरहुलिया गांव निवासी रामआशीष घायलवस्था मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को युवक की मौत का खुलासा करने के लिए लगाया। सोमवार को मृतक की मां कौशिल्या देवी ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कुसाही गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी, परसौना निवासी राकेश पांडेय, कसया कला गांव निवासी प्रवीण सिंह पटेल व राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया, हिंदुआरी समेत कई गांवों में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। सूत्रों की मानें तो पुलिस को रामआशीष की हत्या किन कारणों से हुई इसका पता चल गया है। लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इंकार रही है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही नामजद आरोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।