{"_id":"651077a755011b1d100e9099","slug":"murder-accused-father-beaten-fiercely-by-angry-mob-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-3890-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हत्यारोपी पिता को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हत्यारोपी पिता को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा
विज्ञापन
बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारने के आराेपी पिता की आक्रोशित भीड़ ने जमकर पिटाई की। बेटे की मौत के बाद शव के साथ पिता भी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था। इसी दौरान उसने रिश्तेदारों और भीड़ के सामने बेटे के लिए कुछ अपशब्द बोल दिया। पहले से ही घटना से नाराज भीड़ ने पिता पर हमला बोल दिया।
एक साथ लोग उस पर टूट पड़े। कोई चप्पल तो कोई लात घूसों से पिटाई करने लगा। पोस्टमार्टम के लिए ओबरा से आए एक दरोगा और लाेढ़ी चौकी पुलिस के एक जवान ने बीचबचाव किया, जिसमें उन्हें भी चोटें आई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को परिसर में स्थित चौकी में जाकर बाहर से कुंडी लगाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
आक्रोशित भीड़ ने चौकी के दरवाजे को भी तोड़ने और आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी काे ओबरा पुलिस को सौंप दिया।