फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Municipality opened Likhaf front of the thalamus

पालिका ने चेतक के लिखाफ खोला मोर्चा

Tue, 02 Jun 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र Updated Tue, 02 Jun 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Municipality opened Likhaf front of the thalamus

नगर में जहां पानी की समस्या मुंह बाएं खड़ी है, वहीं सड़क निर्माण करने में जुटी चेतक कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इसका परिणाम रहा कि मंगलवार को नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज कृष्ण मुरारी गुप्ता ने चेतक कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा।

विज्ञापन


 साथ ही अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि चेतक कंपनी के कर्मचारी लापरवाही पूर्ण तरीके से काम कर रहें हैं, जिससे आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है और नगर की पानी की आपूर्ति भी ठप हो जा रही है। उन्होंने बताया कि लापरवाही से काम करने का परिणाम है कि नगर क्षेत्र की कई पुलिया और नाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसके चलते बारिश के दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। 
विज्ञापन



 वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ा करने का कार्य चेतक कंपनी करा रही है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा गड्ढों की खोदाई के नाम पर आए दिन नाली, पुलिया और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी जाती है। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ता है। नगर को पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कभी-कभी दिन भर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इससे नाराज नगर पालिका के चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने डीएम को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि राजमार्ग का कार्य प्रारंभ होने के बाद करीब एक वर्ष पूर्व से कार्यदायी संस्था चेतक इंटरप्राइजेज द्वारा अनेक बार नगर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन को तोड़ने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अधिक पानी बहने से दो माह पूर्व ही भिलाही बंधी से जलापूर्ति ठप हो गई है। सोमवार की रात भी कंपनी के लोगों ने मिशन अस्पताल के पास करीब 40 फीट पाइप तोड़ दिया, जिससे मंगलवार को दिन भर नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। उधर, चेतक के लाइजनिंग अफसर गोकुल चौधरी का कहना है कि उनकी नगर पालिका से कोई दुश्मनी नहीं है। सोमवार की रात जिस कर्मचारी की लापरवाही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई उसे हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



प्रभारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में जुटी चेतक कंपनी नितांत लापरवाह किस्म की है। इसी के कारण समय-समय पर इनके विरूद्ध लिखा पढ़ी भी की गई है। रात 12 बजे पाइप लाइन टूटने की सूचना मिली थी। इस पर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा गया लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। इस संबंध में सुबह चेतक कंपनी के अधिकारियों से संपर्क हुआ। कार्रवाई स्वरूप कंपनी ने लापरवाही पूर्वक काम करने वाले इंजीनियर को नौकरी से बाहर करने की बात कही है। दूसरी तरफ जल निगम का ट्यूबवेल आंधी के दौरान बिजली का खंभा टूट जाने के चलते नहीं चला। लेकिन जेनरेटर का प्रयास क्यों नहीं हुआ इसके लिए एक्सईएन जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें इसकी जांच करने का             आदेश दिया गया है कि लापरवाही कर्मचारी ने बरती या फिर कोई और जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed